फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कोटेदार की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

Sun, 12 Jul 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा। खरहरा गांव में शनिवार सुबह एक कोटेदार का शव प्राइवेट स्कूल के टिन शेड की पाइप पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव निवासी सुमित तिवारी (25) एक साल पहले कोटेदार चुने गए थे। सुमित का शव उनके घर के पास स्थित प्राइवेट स्कूल के टीनशेड की पाइप से उनकी ही शर्ट के फंदे से लटका मिला। शनिवार सुबह स्कूल के केयरटेकर ने सबसे पहले शव देखा और पुलिस को सूचित किया। मृतक के भाई सुनील तिवारी और मां ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
मृतक के पिता जगदीश तिवारी करीब 40 साल पहले लौकी के किशोरगंज से खरहरा गांव में विद्याधर पांडेय के यहां ससुराल आए थे। सुमित की शादी नहीं हुई थी। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्राम प्रधान राम नरेश भार्गव और पुलिस के अनुसार भाई की तहरीर पर पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। उसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई लिखित आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें