फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: निलंबित वीडीओ ने आठ लाख का कर दिया भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। योगी सरकार की जीरो टॉरलेंस नीति का ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) ने मखौल बना दिया है। पौने दो करोड़ के घोटाले में निलंबित ग्राम विकास अधिकारी ने कार्रवाई के बाद भी ग्राम पंचायत के खाते से आठ लाख रुपये की रकम का भुगतान कर दिया। उसकी इस कारस्तानी से अफसर भी हैरान हैं।
विज्ञापन

मामला ब्लॉक रामपुर मथुरा का है। अब अफसर जांच की बात कह रहे हैं। ब्लॉक रामपुर मथुरा की 23 ग्राम पंचायतों में 1.71 करोड़ के शौचालय घोटाले का खुलासा जांच में हो चुका है। विधायक ज्ञान तिवारी ने व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह की शिकायत पर डीएम ने तीन सदस्यीय कमेटी से जांच कराई तो सरकारी धनराशि के दुरुपयोग का मामला सामने आया। इस घोटाले में 18 नवंबर को डीएम ने दोषी पांच ग्राम विकास अधिकारियों को निलंबित कर रकम वसूली के आदेश दिए थे।
निलंबित ग्राम विकास अधिकारी रक्षित ने कार्रवाई के अगले दिन 19 नवंबर को लगभग आठ लाख रुपये का भुगतान विभिन्न फर्मों को डोंगल से कर दिया। ग्राम पंचायत कनरखी से 3 लाख 91 हजार 491 जबकि अटौरा से 4 लाख 11 हजार 702 रुपये निकाले गए हैं। सवाल यह उठता है कि निलंबन व रिकवरी की कार्रवाई के बाद ग्राम विकास अधिकारी का डोंगल लॉक क्यों नहीं किया गया। संबंधित प्रधानों ने आपत्ति क्यों नहीं की।
विज्ञापन

करोड़ों के घोटाले के बाद ब्लॉक रामपुर मथुरा के निलंबित सचिव की यह कारगुजारी चर्चा में है। ब्लॉक से जिला स्तर तक अफसर भी हैरत में हैं। बीडीओ रामपुर मथुरा रजनीश शुक्ल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें