फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कार्तिक मेला में 21 हजार दीपों से जगमगाएगा सूर्यकुंड तीर्थ

Mon, 02 Nov 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव। ऐतिहासिक सूर्यकुंड तीर्थ पर इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा मेला महोत्सव भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। 23 नवंबर की शाम देव दीपावली के अवसर पर दीपदान, महाआरती और भव्य आतिशबाजी के साथ मेले का शुभारंभ होगा। एक माह तक चलने वाले इस महोत्सव में धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। इस अवसर पर मेला प्रशासन की ओर से सूर्यकुंड तीर्थ परिसर को 21 हजार दीपों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन

दीपदान के दौरान सूर्यकुंड के जल में झिलमिलाते दीप श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। बाबा गौरीशंकर मंदिर में भी धार्मिक आयोजन होंगे। मेले की तैयारियों को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष गफ्फार खान और अधिशासी अधिकारी श्रीश मिश्र ने बताया कि आयोजन को भव्य बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सूर्यकुंड की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।
एक माह तक चलने वाले मेले में 11 दिवसीय रासलीला व रामलीला और दस दिवसीय अखिल भारतीय कुश्ती दंगल का आयोजन भी होगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी मेले की रौनक बढ़ाएंगे। मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अस्थायी पुलिस चौकी भी स्थापित की जाएगी। मेले की तैयारियों के संबंध में सोमवार दोपहर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में मेलाधिकारी/मजिस्ट्रेट फूलचंद्र यादव की अध्यक्षता में एक बैठक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें