फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी में दूषित पानी की हो रही आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कांशीराम कालोनी से जुड़ी करीब दस हजार की आबादी बीते तीन दिनों से पेयजल के लिए जूझ रही है। पेयजल सप्लाई का पानी इस बुरी तरह प्रदूषित हो चुका है कि पीना तो दूर घर के जरूरी काम निपटाने लायक तक नहीं बचा है। इससे मजबूरी में दूर स्थित हैंडपंप से पानी लाने की परेशानी कालोनी वासियों को झेलनी पड़ रही है। लगातार शिकायत के बाद भी इस परेशानी से छुटकारा दिलाने को लेकर अधिकारी उदासीन बने हैं।
विज्ञापन

शहर के आखिरी छोर पर बसी कांशीराम कालोनी में वाटर सप्लाई के जरिए पानी की जरूरतें पूरी की जाती है। इसके लिए सप्लाई को एक टंकी बनी हुई है। निवासियों का कहना है पिछले तीन दिनों से सप्लाई में पीले व मटमैले रंग का बदबूदार प्रदूषित पानी आ रहा है। पानी इतना गंदा हो गया है कि इससे घर के काम करना भी मुश्किल हो रहा है। कॉलोनी में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप में भी अधिकांश खराब पड़े हैं। इसको लेकर लगातार शिकायत के बाद भी नगरपालिका स्तर से कोई सुनवायी नहीं हो रही।
नल भी बने शोपीस, कैसे बुझाएं प्यास
कांशीराम कालोनी में रहने वाले लोगों के सामने इन दिनों स्वच्छ और शीतल जल का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। वजह, वाटर सप्लाई में दूषित पानी आने से लोगों ने इस पानी का इस्तेमाल करना बंद कर दिया है। पूरी कॉलोनी में लगे कई हैंडपंप भी सूखे पड़े हैं। पीने के लिए दूर दराज स्थित हैंडपंप से पानी लाने की परेशानी उठानी पड़ रही है। कांशीराम कालोनी के लोगों का कहना है कि जो नल मौजूदा हालत में चल भी रहे हैं, वह भी पीला पानी उगल रहे हैं, इससे पेट संबंधित बीमारियां भी बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

साफ पानी के लिए लगानी पड़ रही दौड़
कांशीराम कालोनी के लोगों को साफ पानी के लिए सुबह से शाम तक दौड़ लगानी पड़ती है। लोगों को कांशीराम से करीब 200 मीटर दूर स्थित काली मां के मंदिर पर आकर स्वच्छ पानी लेकर आना पड़ता है। इस दौरान चार मंजिला पर पानी ले जाना सबसे चुनौती भरा कार्य होता है।
कॉलोनी में रहने वाले देेवेंद्र पांडेय व आशीष का कहना है हम लोग चार मंजिला भवन पर रहते हैं। सुबह उठकर जब मंजन किया तो पानी इतना गंदा था कि इससे कुल्ला करना भी मुश्किल हो रहा था। ऐसे में मजबूरी में चार मंजिला तक पानी ले जाना पड़ा।
विज्ञापन

कोट्स
कांशीराम कालोनी में गंदे पेयजल की आपूर्ति को लेकर शिकायत मिली है। जल्दी ही यहां पर पानी की यह समस्या दूर करवाई जाएगी।
गुरू प्रसाद पांडेय, ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें