फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपूर्ति ठप, 90 गांवों में अंधेरा

Mon, 07 Sep 2015 11:09 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली स्थित विद्युत उपकेंद्र से ग्रामीण इलाकों को आपूर्ति दी जाती है। उनमें कमलापुर, महमूदाबाद, अटरिया, बाड़ी, फिरोजपुर, भंडिया, सिंहपुर, मुकीमपुर, अकोरा, रामागढ़ी, गोदना, मनुवा, गनीपुर, बीबीपुर, गढिय़ा हसनपुर, नानपारा, बीबीपुर, देवीपुर समेत 90 गांव के हजारों लोगों को बिजली मिलती है।
विज्ञापन


ग्रामीण इलाके  का रोस्टर रात 12:30 बजे से सुबह 10:30 बजे का निर्धारित है। रोस्टर के अनुसार रात में आपूर्ति शुरू होने के कुछ देर बाद ही ट्राली में आग लग गई। इससे पूरी ट्राली जलकर राख हो गई है।

इस हादसे से उपकेंद्र में हड़कंप मच गया। क्षेत्र के करीब 90 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई जो सोमवार शाम तक बहाल नहीं हो सकी है। पावर कार्पोरेशन के अधिकारी व कर्मचारी ट्रॉली को दुरुस्त करने की कोशिश कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ प्रहलाद सिंह का कहना था कि उपकेंद्र की इनकमिंग ट्रॉली में अचानक आग लग जाने के कारण आपूर्ति ठप हो गई। ट्राली को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें