फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फॉल्ट से पांच घंटे ठप रही आपूर्ति

Sat, 04 Jul 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के 15 स्थानों पर शनिवार को फॉल्ट आ गया। इसके चलते 30 से अधिक मोहल्लों में चार से पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

नवीन चौक इलाके में इंसुलेटर दगने की वजह से गोशाला के पीछे राधिकापुरी मोहल्ले में चार घंटे सप्लाई बंद रही। इस लंबी कटौती के चलते उपभोक्ता बेहद परेशान रहे। कई बार शिकायत के बाद फॉल्ट सही हो पाया। इसी तरह दुर्गापुरवा मोहल्ले में दो घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रही। तीन घंटे बाद यहां पर बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। आदर्श नगर व नैपालापुर मोहल्ले में तेज धूप में दो जगहों पर जंफर उड़ गए। इससे 10 मोहल्लों की दोपहर के समय बिजली आपूर्ति बंद रही। सोनू व मन्नू ने बताया कि तीन दिन से लगातार फॉल्ट आ रहा है। अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने बताया कि फॉल्ट की वजह से दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें