फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सनराइजर्स ने 134 रनों से दर्ज की बड़ी जीत

Tue, 06 May 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ विजयी टीम के ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
सीतापुर। मिनी टीपीएल के चौथे संस्करण के सातवें लीग मैच में सोमवार को जीआईसी सीतापुर के मैदान में सनराइजर्स ने सुपर स्टार्स को 134 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की।
विज्ञापन


सुपर स्टार्स टीम के कप्तान अभिषेक तिवारी ने टॉस जीतकर सनराइजर्स के कप्तान आनंद त्रिवेदी को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया। सनरॉजर्स के ओपनर शुएब अहमद छह रन पर आउट हो गए।इसके बाद शहाब अहमद और ज्ञानेंद्र मिश्रा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की जिसके आगे सुपर स्टार्स के गेंदबाज बेबस नजर आए।

शहाब अहमद ने 10 चौके और 10 छक्के लगाते हुए 114 रन और ज्ञानेंद ने पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। आनंद ने 25 रन बनाए जिसके कारण सनराइजर्स का स्कोर निर्धारित 15 ओवरों में 210 रन हो गया। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार्स टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही।
विज्ञापन


गेंदबाज अनुज भार्गव, राम शरण तिवारी और आरिफ सलीम के आगे कोई बल्लेबाज टिक नहीं पाया। स्टार्स टीम सिर्फ 76 रन पर ढेर हो गई। शहाब अहमद को शानदार शतक बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें