फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दौड़ में सुजीत, अभिनेष व प्रिया ने मारी बाजी

Sat, 04 Oct 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर जिला खेल कार्यालय द्वारा शुक्रवार को तीन वर्गों में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें करीब 98 प्रतिभागियों ने हिस्सेदारी की। सीनियर व जूनियर बालक वर्ग में सुजीत कश्यप व अभिनेष और सीनियर बालिका वर्ग में प्रिया मिश्रा ने पहला स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने पुरुस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के पास शुरु हुई दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सेदारी के लिए खिलाड़ी भारी उत्साह के साथ शामिल हुए। सीनियर बालक वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर सुजीत कश्यप पहले स्थान पर रहे। जबकि दूसरा स्थान आयुष यादव व तीसरा स्थान शुभम श्रीवास्तव ने प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में अभिनेष पहले कृष्णा यादव दूसरे व नैतिक वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। जबकि सीनियर बालिका वर्ग में प्रिया मिश्रा पहले शिवानी दूसरे व रिया तीसरे स्थान पर रही।
विजयी खिलाड़ियों को बीईओ नगर व मुख्य अतिथि प्रियांशी सक्सेना व गोंदलामऊ बीईओ सिमी निगार व कुलदीप कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान एथलेटिक्स प्रशिक्षक मयंक आनंद, ताइक्वांडो प्रशिक्षक सुरेन्द्र कुमार लाल, व्यायाम शिक्षक राज शर्मा, देवेन्द्र कुमार पाल उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें