फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सड़क पर फैला गन्ना, चार घंटे लगा रहा जाम

Wed, 21 Jan 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
सड़क पर फैला गन्ना।
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। क्रय केंद्र से गन्ना लादकर मिल जा रहे एक ट्रक का डाला मंगलवार को फट गया। इसके चलते ट्रक में लदा सारा गन्ना सड़क पर बिखर गया। पिसावां-नेरी मार्ग पर यह घटना हाेने से करीब चार घंटे तक मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध रहा। दोनों दिशाओं में आने-जाने वाले वाहन लंबी कतारों में खड़े हो गए। पुलिस व ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद गन्ने को हटवाया गया तब जाकर यातायात सुचारू हो पाया।
विज्ञापन


डीएससीएल शुगर मिल हरियावां का क्रय केंद्र पिसावां में स्थापित है। वहां से एक ट्रक में गन्ना भरकर मिल की ओर जा रहा था। ट्रक का दाहिना हिस्सा अधिक लोड होने के कारण रोड पर चढ़ते समय अचानक से फट गया।
इस हादसे के कारण मार्ग करीब चार घंटे तक पूरी तरह अवरुद्ध रहा, जिससे दोनों दिशाओं में आने-जाने वाले वाहन लंबी कतारों में खड़े हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चार घंटे में गन्ने को हटवाया और ट्रक को सड़क से हटाकर मार्ग सुचारू कराया। इस दौरान हल्के वाहन खेतों से निकलकर जा सके, लेकिन भारी वाहन लगभग चार घंटे तक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें