फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ओवरलोड ट्रक से गिरा गन्ने का बोझ, बालक जख्मी

Sat, 18 Jan 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। ढखेरा गांव में शुक्रवार को गन्ने भरे एक ओवरहाइट और ओवरलोड ट्रक से गन्ने का एक बोझ नीचे गिर गया। इसकी चपेट में आकर एक बालक चोटिल हो गया। गंभीर रूप से घायल बालक को सीएचसी में भर्ती करवाया गया। वहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गन्ना सेंटर की ओर जा रहे रहे एक ट्रक में बेतरतीब ढंग से गन्ने लदे थे। ढखेरा गांव निवासी सूर्यांश (10) गांव के बाहर खड़ा था। अचानक उस पर बोझ गिर गया। ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा कर उसको मजाशाह चौराहे के पास रोक लिया। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक व चालक को कोतवाली लाया गया है। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। ट्रक व चालक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें