कमलापुर में गन्ना किसानाें ने बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान की मांग की।
कमलापुर (सीतापुर)। कमलापुर क्षेत्र के गन्ना किसानों ने सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड के सचिव को प्रार्थना पत्र देकर बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान की मांग की है। किसानों का कहना है कि वे सभी कमलापुर चीनी मिल से जुड़े हुए हैं और बीते वर्षों का गन्ना मूल्य अब भी मिल पर बकाया है। किसानों के अनुसार उनका करोड़ों रुपये का भुगतान लंबे समय से लंबित है, जिससे उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। पत्र के माध्यम से किसानों ने मांग की है कि कमलापुर चीनी मिल पर बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान ब्याज सहित शीघ्र कराया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके। किसानों ने चेतावनी दी है कि जल्द भुगतान नहीं होने पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान तेजबहादुर सिंह, रंजीत सिंह, गुड्डू रावत, राघवेंद्र, विवेक सिंह, बाबूराम, अनिल कुमार, अमित उपाध्याय, वेद प्रकाश, अभिषेक मिश्रा, राजेश गौतम आदि मौजूद रहे।