फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिलों ने `36.73 करोड़ किया भुगतान

Mon, 15 Feb 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की तीन चीनी मिलों ने सोमवार को गन्ना किसानों को 36 करोड़ 73 लाख रुपये का भुगतान किया है। ये रकम किसानों के खातों में भेजी गई है। ये भुगतान दस फरवरी तक मिलों को आपूर्ति किए गए गन्ने के एवज में किया गया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि इस बार शासन व प्रशासन के सख्त निर्देश हैं कि किसानों को गन्ना भुगतान में पारदर्शिता बरती जाए और समय से भुगतान किया जाए। इसे लेकर डीसीओ स्तर से गन्ना भुगतान की साप्ताहिक समीक्षा भी की जाती है। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. दुष्यंत कुमार ने बताया कि चीनी मिलों को बकाया भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं।

डीसीओ ने बताया सोमवार को डालमिया चीनी मिल जवाहरपुर ने 13.63 करोड़, डालमिया चीनी मिल रामगढ़ ने 13.10 करोड़ व अवध शुगर मिल हरगांव ने 10 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान किया है। ये रकम किसानों के खातों में भेजी गई है। उधर, बसंत की गन्ना बोआई शुरू हो गई है। गन्ना किसान बीज के लिए अपने क्षेत्र के गन्ना विकास परिषद व चीनी मिल में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें