फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गर्मी के लिए उपकेंद्र होंगे दुरुस्त

Sun, 15 Feb 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बिजली विभाग ने गर्मी को देखते हुए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपकेंद्रों के उपकरण की मरम्मत होगी। जर्जर तार बदले जाएंगे। वहीं, कम क्षमता के ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। अधीक्षण अभियंता ने अधिशासी अभियंताओं से प्रस्ताव मांगे हैं।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने बताया कि गर्मी में बिजली की खपत अधिक होने के चलते अचानक लोड बढ़ जाता है। इससे तार टूटने व ट्रांसफार्मर फुंकने की अधिक घटनाएं होती है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए तैयारियां तेज कर दी गई है। अधिशासी अभियंताओं से जिन इलाकों में इस तरह की घटनाएं अधिक होती है, वहां पर इसका क्या समाधान हो सकता है। इस संबंध में प्रस्ताव मांगे गए है। वहीं, उपकेंद्रों पर मरम्मत का अभियान चलाया जाएगा। अभियंताओं से रोस्टर बनाकर मरम्मत करवाने के निर्देश दिए गए है।

स्मार्ट मीटर के प्रति चला जागरूकता अभियान
जिले में स्मार्ट मीटर के प्रति रविवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को मोबाइल एप के जरिये स्मार्ट मीटर की रीडिंग, बिलिंग व अन्य सुविधाओं की जानकारी दी गई। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि अब तक 20 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें