फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अटल उपग्रह प्रतियोगिता से जुड़ेंगे छात्र, मिलेगा पुरस्कार

Tue, 04 Nov 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के माध्यमिक स्कूलों के बच्चे अब अपना स्कूल स्तरीय उपग्रह डिजाइन करते नजर आएंगे। स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए अटल उपग्रह प्रतियोगिता शुरू की गई है। इसके तहत स्कूल से एक पांच सदस्यीय टीम उपग्रह बनाने के लिए आवेदन करेगी। प्रत्येक टीम के साथ एक टीचर भी गाइड के रूप में रहेगा।
विज्ञापन

प्रतिभागियों को स्कूल स्तरीय उपग्रह डिजाइन करना होगा। इस प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली विजेता टीम को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 नवंबर है। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद पहली बार इस प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति समझ को बेहतर ढंग से विकसित करने के साथ ही एयरफोर्स में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सरीखे अंतरिक्ष विज्ञानी तैयार करना है। बताया कि यह देश की पहली स्कूल स्तरीय उपग्रह डिजाइन और विकास प्रतियोगिता है। यह प्रतियोगिता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की विरासत को समर्पित की गई है। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्यों का समर्थन करता है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के तहत प्रथम पुरस्कार पाने वाले विजेता को एक लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार विजेता को पचास हजार और तृतीय पुरस्कार विजेता को पच्चीस हजार रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। बताया कि अटल उपग्रह प्रतियोगिता 2025 के दिशा निर्देशों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट https://asc.ind.in/ पर प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें