फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कलांतर कला उत्सव में हुनर दिखाएं छात्र-छात्राएं

Sat, 18 Jul 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए कलांतर कला फाउंडेशन ने वार्षिक कला उत्सव कलांतर 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिए हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की विभिन्न कलाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना है। विभिन्न आयु वर्ग के विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता में शामिल लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन


मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि कलांतर के तहत पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग, सृजनात्मक लेखन, गायन, नृत्य, नाटक और नुक्कड़ नाटक जैसी विभिन्न कलाओं की राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। पेंटिंग व क्ले मॉडलिंग के लिए 10 से 14 व 14 से 18 वर्ष के दो आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं। सृजनात्मक लेखन के लिए 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थी और गायन, नृत्य, अभिनय व नाटक के लिए 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के सभी विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। विस्तृत जानकारी और ऑनलाइन पंजीकरण के लिए प्रतिभागी https://kalantarart.org/ वेबसाइट पर जा सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अगस्त है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें