फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी बोलेंगे सरकारी कॉलेजों के छात्र-छात्राएं

Sun, 10 Jan 2016 10:45 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेजों के विद्यार्थी अब फर्राटेदार अंग्रेजी बोलेंगे। कॉन्वेंट के छात्रों से सीधा संवाद कायम करने के लिए उन्हें अंग्रेजी भाषा बोलचाल में दक्ष किया जाएगा। इसके लिए कॉलेजों में उन्नति प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा। इसके जरिए उनको अंग्रेजी विषय के अध्ययन के साथ बोलचाल के गुर सिखाएं जाएंगे। प्रतिदिन 45 मिनट की ट्रेनिंग दी जाएगी। तीन माह के अंदर उन्हें ट्रेंड किया जाएगा। इसका लाभ जिले के 22 राजकीय कॉलेजों के विद्यार्थियों को मिलेगा। इसको लेकर शासन ने निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेजों में विद्यार्थियाें को अंग्रेजी विषय की शिक्षा दी जाती है। लेकिन विद्यार्थियों को बोलचाल का प्रशिक्षण न मिलने से वह कान्वेंट विद्यार्थियों के साथ अंग्रेजी भाषा में मुकाबला नहीं कर पाते हैं। इस समस्या को देखते हुए शासन ने विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा में निपुण करने का निर्णय लिया है। पहले यह व्यवस्था राजकीय इंटर कॉलेजों में लागू होगी। इसको लेकर राज्य परियोजना निदेशक ने लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, उन्नाव व रायबरेली के डीआईओएस को पत्र जारी किया है। जिसके तहत कहा है राजकीय इंटर कॉलेजों में उन्नति प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरु किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के जरिए विद्यार्थियों को प्रतिदिन 45 मिनट का अंग्रेजी बोलचाल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। तीन माह के अंदर विद्यार्थियों को निपुण कर दिया जाएगा। प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी आईएल एंड एफएस एजुकेशन एंड टेक्नालॉजी सर्विस लिमिटेड को सौंपी गई है। इस कंपनी के द्वारा नियुक्त प्रशिक्षक ही प्रशिक्षण दिलाएंगे। पहले चरण में यह व्यवस्था जिले के 22 कॉलेजों पर लागू होगी। स्कूलों का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें