फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पेड़ से लटका मिला छात्र का शव

Wed, 30 Aug 2023 08:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नैमिषारण्य (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक छात्र का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस छात्र के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

लखीमपुर के थाना नीमगांव निवासी प्रियांशु शुक्ला (18) का शव मंगलानंद आश्रम के पीछे चिलवल के पेड़ से लटका मिला। प्रियांशु नैमिषारण्य के वेद व्यास महाविद्यालय में शास्त्री का छात्र था। पिता अशोक किसान हैं।
प्रियांशु मंगलानंद आश्रम में रहकर पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार शाम को वह संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। आश्रम का प्रबंधन उसे खोज रहा था। बुधवार सुबह लोगों ने शव को पेड़ से लटके देखा तो पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर सीओ मिश्रिख सुशील कुमार व एसओ पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


काफी दिनों से था परेशान
सूत्रों की मानें तो छात्र काफी दिनों से परेशान चल रहा था। पुलिस ने उसकी कॉल डिटेल खंगाली है। आशंका जताई जा रही है कि युवक हनी ट्रैप का शिकार हो गया था। परेशान होेकर उसने आत्महत्या की है। परिजनों ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। सूत्रों की मानें तो पुलिस को छात्र के फोन से अहम साक्ष्य मिले हैं।
विज्ञापन

परिजनों ने नहीं दी तहरीर
इस मामले में अभी तक परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई करेंगे। वहीं पुलिस मामले की जांच करेगी।
- दिग्विजय पांडेय, प्रभारी निरीक्षक, नैमिषारण्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें