फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फंदे से लटकी छात्रा, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली के मोहल्ला रोटी गोदाम निवासी एक छात्रा रविवार को संदिग्ध हालात में अपने कमरे में फंदे से लटक गई। उसे आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शहर कोतवाल अनूप शुक्ला ने बताया कि मोहल्ला निवासी तान्या चौहान (15) शहर के ग्रेस मॉर्डन विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी। रविवार देर शाम तान्या ने कमरे के अंदर गले में फंदा लगा लिया। इसी बीच छात्रा की मां वहां पहुंच गईं। उन्होंने तत्काल छात्रा को फंदे से उतरवाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। परिजन घटना का सही कारण नहीं बता पाए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें