फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: विवाद के बाद छात्र को पीटा

Fri, 29 Aug 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रामकोट में कनवाखेड़ा मार्ग पर स्थित एक प्रचलित स्कूल के गेट पर शुक्रवार को दबंग ने छात्र को पीट दिया। पुलिस के अनुसार स्कूल में कुछ दिन पहले ही मेस के अंदर कक्षा आठ के छात्र ने अभद्रता की थी।
विज्ञापन

इंटर के एक छात्र ने उसे अभद्रता करने से रोका था। इसकी शिकायत टीचर से भी हुई थी। शुक्रवार को इंटर का छात्र जब अपनी बहन के साथ घर जा रहा था, तो गेट पर ही अभद्रता करने वाले छात्र के दबंग भाई कार से आ गए।
उन्होंने इंटर के छात्र को पीट दिया और उसकी बहन के साथ अभद्रता की। पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीओ सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि सीसीटीवी के आधार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कार को भी जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें