सीतापुर। हरगांव क्षेत्र में खाद की दुकानों का बुधवार को सीडीओ डॉ. दीक्षा जोशी ने निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिए कि अधिक मूल्य पर खाद बेचने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिन किसानों को खाद दी जाए, उनके फार्मर रजिस्ट्री का नंबर अंकित किया जाए।
सीडीओ डॉ. दीक्षा जोशी ने मैसर्स जुआरी फार्म हब लिमिटेड हरगांव का निरीक्षण किया। यहां स्टाॅक रजिस्टर देखा। पता चला कि खतौनी संरक्षित की जा रही हैं लेकिन किसान पहचान पत्र (फार्मर आईडी) का अंकन नहीं किया जा रहा है। मैसर्स साधन सहकारी समिति परसेहरामाल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिया कि प्रतिदिन उर्वरक प्रतिष्ठान पर स्टाॅक एवं दर का अंकन स्टाॅक बोर्ड पर किया जाए। किसानों को उनकी जोत के अनुसार उर्वरक वितरण किया जाए। निर्धारित दर पर ही उर्वरक बेचें। बिक्री की रसीद अवश्य दी जाए। बिक्री रजिस्टर पर फार्मर रजिस्ट्री का अंकन किया जाए।