लहरपुर (सीतापुर)। मूडी खेरा मकनपुर निवासी मुजम्मिल बृहस्पतिवार शाम अपने ट्रैक्टर-ट्राॅली में पुआल भरकर खानपुर से वापस गांव जा रहे थे। इसी दौरान ट्राॅली में भरा पुआल हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे पुआल में आग लग गई।
पुआल जलते देख मुजम्मिल ने ट्राॅली को ट्रैक्टर से अलग किया और कूदकर अपनी जान बचाई। लपटें देखकर भारी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए और पुआल को ट्राॅली से नीचे गिराना शुरू कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में निकली हाईटेंशन लाइन के तार ढीले होकर काफी नीचे आ गए हैं। लाइन के तार पुआल में छू जाने से आग लग गई। अवर अभियंता अभिनव शुक्ला ने बताया हादसे की जानकारी मिली है। ट्राॅली में ओवरहाइट पुआल भरा होने से हादसा हुआ है। तार ढीले नहीं हैं।