फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: उधारी न देने के लिए गढ़ी लूट की कहानी

Sun, 22 Dec 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। संदना में युवक ने लूट की फर्जी कहानी इसलिए गढ़ी थी ताकि उसे उधारी के रुपये न चुकाने पड़े। पुलिस ने जब सख्ती के साथ युवक से पूछताछ की तो शिकायत करने वाले युवक ने सच्चाई बया कर दी। पुलिस ने झूठा केस दर्ज करने के मामले में आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


गांव मजलिसपुर मजरा केशवामऊ निवासी अखिलेश सिंह उर्फ कुलदीप ने शुक्रवार को पुलिस को बताया था कि वह दोपहर में नहर पट्टी पर जा रहा था। इसी दौरान कामता के समर के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने असलहा दिखाकर उसके पास मौजूद 30 हजार रुपये लूट लिए।
सीओ दीपक कुमार की पूछताछ में लूट का आरोप लगाने वाला युवक टूट गया। कुलदीप ने बताया कि पटियाला पाइप हाउस का एक लाख 33 हजार रुपये बन रहा था। इसमें से उसने 85 हजार रुपये चुका भी दिए थे। बकाए की बाकी राशि चुकाने के लिए दुकानदार उस पर लगातार दबाव बना रहा था। इसलिए मजबूरी में उसने लूट की झूठी कहानी रच डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें