फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मकान के विवाद में चलीं लाठियां, केस दर्ज

Sun, 04 May 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा। तंबौर की कुरतहिया ग्राम पंचायत के मजरा लौकी में मकान के विवाद में शुक्रवार देर रात जमकर लाठियां चलीं। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत के मजरा लौकी निवासी राजू के नाम वर्ष 2016 में करीब तीन बीघा जमीन का पट्टा हुआ था। इसकी पैमाइश वर्ष 2024 में हुई थी। उसी जमीन को राजू ने राज किशोर भार्गव के हाथ बेच दिया था। राजकिशोर ने उस पर कब्जा भी कर लिया था।

राजकिशोर ने राजू से गांव के मकान के अपने हिस्से को बेचने के लिए कहा। राजू ने बिना परिजनों की जानकारी के वह हिस्सा भी राजकिशोर काे बेच दिया। पीड़ित ने बताया कि घर का बंटवारा नहीं हुआ था। शुक्रवार को जब सभी लोग घर से बाजार चले गए तो राजकिशोर ने मकान पर कब्जा कर लिया। राजू लखनऊ में रहते हैं।
विज्ञापन


राजू के चारों भाई शुक्रवार रात इस मामले में चर्चा करने के लिए इकट्ठा हुए। सभी की राजकिशोर से कहासुनी हो गई। इतने में ही दोनों तरफ से लाठियां चलने लगीं। इसके बाद राजू के भाइयों ने अपने घर पर फिर से कब्जा कर लिया। राजकिशोर ने पुलिस को विवाद की सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर विवाद शांत कराया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एससी-एसटी का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें