फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान चले लाठी-डंडे

Tue, 13 May 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदरपुर(सीतापुर)। बनवीरपुर में रविवार को वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने बरात में आए कुछ लोगों की पिटाई कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करवाया।
विज्ञापन

बनवीरपुर गांव निवासी रामचंद्र बहेलिया की बेटी की रविवार को शादी थी।
खैराबाद से बरात आई थी। रविवार देर रात वैवाहिक कार्यक्रम में द्वार पूजन की रस्म के वक्त कन्या पक्ष के किसी व्यक्ति से वाद-विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की द्वार पूजन के लिए लगे पंडाल में मारपीट होने लगी।
ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर बरात पक्ष पर टूट पड़े। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर किसी तरह मामला शांत किया। इसके बाद शादी की रस्में पूरी हुईं। सोमवार सुबह बरात की शांतिपूर्ण ढंग से विदाई हो गई। किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें