फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की स्टेयरिंग फेल, बालबाल बचे 50 यात्री

विज्ञापन
सीतापुर के सदरपुर थाना इलाके में स्टेरिंग फेल के बाद खराब बस व यात्री। - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सदरपुर (सीतापुर)। इलाके में एक खटारा रोडवेज बस की अचानक स्टीयरिंग फेल हो गई। इसकी जानकारी होते ही चालक ने किसी तरह बस को कंट्रोल किया और उसे रोक कर सवार 50 यात्रियों की जान बचा ली। परिवहन निगम के अफसरों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के गोंडा देवरिया से चलकर गोडैचा, पोखरा कलां होते हुए बिसवां, सीतापुर जाने वाली परिवहन निगम की बस सोमवार को जब सदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शाहबाजपुर के पास पहुंची, तभी अचानक बस का स्टीयरिंग फेल हो गया। जिससे बस सड़क पर इधर-उधर लहराने लगी।
यह नजारा देख बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। लेकिन चालक सतीश कुमार ने सूझबूझ व सावधानी बरतते हुए बस पर कंट्रोल कर लिया। जिससे एक बड़ी घटना होने से बच गई। हालांकि स्टीयरिंग फेल होने पर उसमें सवार यात्रियों की सांसें अटक गईं।
विज्ञापन

जब बस कंट्रोल में आई तो सभी ने राहत की सांस ली। बस चालक सतीश कुमार ने बताया कि बस की स्टीयरिंग फेल हो गई थी। बस नियंत्रण में थी, इस वजह से सभी यात्री सुरक्षित हैं। नहीं तो एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। बताते हैं कि घटना के समय करीब 50 यात्री सवार थे।
परिचालक हरीश कुमार सिंह ने कहा कि बस अत्यंत पुरानी और जर्जर है। आये दिन खराब होती रहती है। कई बार परिवहन निगम को शिकायत की गई है, लेकिन बस की स्थिति में कोई सुधार नहीं किया गया है। यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य तक भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें