फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पंचायत भवन में प्रतिमाएं स्थापित, केस दर्ज

Sat, 15 Mar 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां। थाना क्षेत्र के नेवादा प्रथम गांव के मजरा विभरापुर में शुक्रवार को खाली पड़ी भूमि पर महात्मा बुद्ध और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाएं स्थापित कर दी गईं। बिना अनुमति के निर्माण कार्य को लेकर सचिव ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


विभरापुर गांव में सामुदायिक पंचायत भवन के सामने कुछ लोगों ने बृहस्पतिवार देर रात महात्मा बुद्ध और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं को स्थापित कर दिया। सूचना पर उपजिलाधिकारी महोली शशिबिंदु द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी विकास गुप्ता व अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे। स्थानीय प्रशासन ने दोनों मूर्तियों को तिरपाल से ढकवाया। विवाद के बीच दिनेश, अंकित व अन्य के विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज किया है।
एसडीएम शशिबिंदु द्विवेदी ने बताया कि बिना अनुमति के ग्रामीणों ने प्रतिमाओं को स्थापित कराया है, जो नियम विरुद्ध है, ऐसे में ग्राम पंचायत अधिकारी सुनील कुमार की तहरीर पर विधिक कार्रवाई की गई है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह, कानूनगो संतोष श्रीवास्तव, लेखपाल दिलीप, कमल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें