फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी में खड़े होकर जलभराव का विरोध

विज्ञापन
बिसवां में महाराजागंज भट्ठा कॉलोनी में जलभराव को लेकर गंदे पानी में धरने पर बैठे पूर्व चेयरमैन। - - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
बिसवां/सीतापुर। नगर के मोहल्ला महाराजागंज भट्ठा कॉलोनी में लंबे समय से लोग जलभराव से परेशान हैं। गुरुवार को लोग भड़क गए। पूर्व चेयरमैन अब्दुल अतीक के साथ गंदे पानी में खड़े होकर जलभराव के खिलाफ विरोध जताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महाराजागंज भट्ठा कॉलोनी में लंबे समय से गंदे पानी के जलभराव की समस्या बनी हुई है। पूर्व में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया था। मोहल्लेवासी कई बार नगर पालिका को भी अवगत करा चुके हैं लेकिन समस्या जस की तस है। विरोध की जानकारी मिलने पर तहसीलदार बिसवां अविचल प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे।
उन्होंने जलभराव की समस्या के शीघ्र समाधान किए जाने की बात कही और धरना समाप्त कराया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार जायसवाल, सफाई निरीक्षक सौरभ शुक्ला व आशीष यादव मौके मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें