फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: स्पोर्ट्स स्टेडियम ने नवोदय खैराबाद को 2-0 से हराया

Thu, 16 Oct 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
मैच में गेंद के लिए संघर्ष करते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
सीतापुर। शहर स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में बृहस्पतिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी पर फुटबाॅल मैच हुआ। इस जिला स्तरीय जूनियर प्रतियोगिता के तहत फुटबाल बालक श्रेणी में मैच हुआ। इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ए ने खैराबाद स्थित जवाहर नवोदय स्कूल की टीम को 2-0 से हरा दिया।
विज्ञापन

प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि इस मैच में 11 टीमें शामिल हुई थीं। बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ए विजयी रही। इस दौरान मुख्य अतिथि एसडीएम सदर न्यायिक अभिनव यादव, प्रशिक्षक सुरेंद्र कुमार, व्यायाम शिक्षक राज शर्मा, हर्षित उप्रेती, सुमित चौरसिया , चंचल व अन्य ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें