प्राथमिक विद्यालय टेड़वा कलां पार्क का लोकार्पण करते विधायक महेंद्र प्रताप सिंह यादव।
- फोटो : SITAPUR
सांडा (सीतापुर)। गांव के बच्चों को अच्छी पढ़ाई के साथ व्यायाम और खेलकूद की बेहतर सुविधाएं मिले, जिससे वह शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहे। यह बात क्षेत्रीय विधायक महेंद्र प्रताप सिंह यादव ने प्राथमिक विद्यालय टेड़वा कला में मनरेगा खेलकूद पार्क का लोकार्पण करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों के बच्चों को खेलकूद के बेहतर संसाधन उपलब्ध कराए जाने की बहुत आवश्यकता है। खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि विद्यालय में 4.60 लाख की लागत से खेलकूद पार्क का निर्माण कराया गया है।
यहां पर बच्चों को झूला, फिसल पट्टी आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। पार्क में सजावटी पौधे लगाये गए हैं। पार्क में टहलने के लिए सीसी सड़क बनवाई गई है। इस दौरान अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी आदिल खान, डॉ. त्रिभुवन कुमार, राकेश कुमार, अशोक यादव, रविशंकर, विकास तिवारी, छैल बिहारी आदि मौजूद रहे।