फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल को खेल की तरह खेल व समझे

विज्ञापन
सीतापुर के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगि? - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में तीन दिनी जिला माध्यमिक विद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुक्रवार को शुरू हो गई। पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं का शानदार तरीके से प्रदर्शन किया, जिसे देख उपस्थित लोग आश्चर्यचकित रह गए। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी संदीप कुमार ने गुब्बारा उड़ाकर किया।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि खेल को खेल की तरह खेलना चाहिए। जीत हार मायने नहीं रखती है, बल्कि प्रतिभाग करना महत्वपूर्ण होता है। इस अवसर पर एचकेपी, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, पीएन सहगल इंटर कॉलेज की छात्राओ ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
जिला क्रीड़ा सचिव अवधेश नंदन पांडेय ने मुख्य अतिथि के सम्मुख 800 मीटर बालक एवं बालिकाओं की दौड़ प्रारंभ कराई। फिर यह सिलसिला दिनभर चलता रहा। डीआईओएस नरेंद्र शर्मा ने बच्चों को मेहनत व लगन से काम करने की सीख दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने दौड़, गोंला फेंक में दमदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बीएसए अजय कुमार, जीआईसी प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह, डॉ. सुरेश तिवारी, चंद्र प्रकाश मिश्रा, ज्ञानवती दीक्षित, राजकुमार शुक्ल, गीता शुक्ला आदि मौजूद रही।
यह रहा परिणाम
800 मीटर दौड़ सीनियर बालक में कौशल कुमार प्रथम एमडी कॉलेज मिश्रिख, विकास कुमार एमडी कॉलेज मिश्रिख द्वितीय रहे। 800 मीटर दौड़ सीनियर बालिका में रोशनी जीजीआईसी प्रथम व सोनी यादव एचकेपी इंटर कॉलेज द्वितीय रही। 800 मीटर जूनियर बालक में अभिषेक वर्मा प्रथम कृषक इंटर कॉलेज महोली व शोएब अली आरएमपी इंटर कॉलेज द्वितीय रहे।
800 मीटर दौड़ जूनियर बालिका में खुशनूर जीजीआईसी सीतापुर प्रथम, अल्फिशा एचकेपी इंटर कॉलेज द्वितीय रही। 600 मीटर दौड़ सब जूनियर बालक में गौरव पांडेय विशम्भर नारायण कॉलेज प्रथम व मोहम्मद खान म्युनिसिपल इंटर कॉलेज द्वितीय रहे। 600 मीटर दौड़ सब जूनियर वर्ग में संध्या देवी सेवाश्रम इंटर कॉलेज काजी कमालपुर प्रथम व शुभि शुक्ला आरबीएसके इंटर कॉलेज द्वितीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें