फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने थामी रफ्तार, बर्फीली हवा से बढ़ी गलन

Sun, 11 Dec 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोहरे में गुजरती ट्रेन
विज्ञापन
कोहरा और शीतलहर से लोग बेहाल हैं। सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिल रही है। कोहरे से वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा है। रविवार दोपहर बाद सूर्यदेव ने दर्शन तो दिए पर ज्यादा सुकून नहीं मिला।
विज्ञापन


शाम होते ही गलन बढ़ गई। इससे न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सर्द हवा तेज होने से लोग ठिठुर उठे। रविवार सुबह घने कोहरे के साथ 6 किमी. प्रतिघंटे की स्पीड से चलने वाली सर्द हवा ने लोगों को हांड़कंपाऊ ठंड का अहसास कराया।

कोहरे का प्रकोप दोपहर तक बना रहा, जिससे वाहन चालक गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर चलने को विवश हुए। हालांकि दोपहर बाद कुछ देर के लिए सूर्यदेव ने दर्शन दिए लेकिन सर्द हवा के आगे राहत नहीं मिली। शाम 4 बजे धूप इतनी कमजोर हो गई कि सर्द सिहराने लगी।
विज्ञापन


सांझ ढलते-ढलते कोहरा बढ़ गया और लोग घरों में जा दुबके, जिससे शहर की बाजार व सड़कें सूनी हो गईं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सर्द हवा अभी कंपकंपी छुड़ा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें