सीतापुर। होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि विशेष ट्रेन संख्या 04025 व 04026 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर का संचालन होगा।
ट्रेन संख्या 04025 विशेष ट्रेन 27 फरवरी से दो मार्च तक प्रतिदिन गोरखपुर से चलकर गोंडा, ऐशबाग होते हुए रात 9:55 पर सीतापुर जंक्शन पहुंचेगी। शाहजहांपुर होते हुए दूसरे दिन मुरादाबाद, गाजियाबाद होते हुए सुबह छह बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। 04026 विशेष ट्रेन 28 फरवरी से तीन मार्च तक चलेगी जो आनंद विहार टर्मिनल से चलकर अगले दिन सुबह पांच बजे सीतापुर जंक्शन पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे।