फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने के लिए विशेष अभियान आज

Sat, 24 Oct 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर 24 अक्तूबर को जिले के सभी बूथों पर विशेष अभियान के तहत शिविर आयोजित होंगे। इस अभियान के तहत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के साथ ही किन्ही कारणों से अब तक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज न करा पाने वाले वोटरों को मतदाता बनने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

विशेष अभियान तिथि पर प्रत्येक बूथ पर संबंधित बीएलओ मौजूद रहेंगे। जहां वह सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहकर वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने के लिए मतदाताओं के फॉर्म प्राप्त करेंगे। अभियान का मुख्य उद्देश्य नए युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के साथ ही, मृतक व डूप्लीकेट नामों को सूची से हटाकर वोटर लिस्ट को पूरी तरह त्रुटिहीन बनाना है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीना बहुगुणा ने बताया कि एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के दौरान जिन मतदाताओं के नाम किसी कारणवश कट गए थे, वह भी अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ दोबारा फॉर्म भरकर मतदाता बन सकते हैं। ऐसे मतदाताओं को अपना आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और फोटो लेकर बूथ पर जाकर फॉर्म-6 भरकर जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें