फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

Thu, 12 Nov 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
अटरिया में पुतला फूंककर नारेबाजी करते सपा कार्यकर्ता। स्रोत कार्यकर्ता
विज्ञापन
सिधौली। सिधौली विधानसभा क्षेत्र में सपा की संभावित प्रत्याशी अनुपमा सरोज सिंह के नाम को लेकर पार्टी के भीतर विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं। मंगलवार को अटरिया कस्बे में सपा कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। इस दौरान मुर्दाबाद और वापस जाओ के नारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं के इस विरोध ने विधानसभा क्षेत्र में सपा की टिकट दावेदारी को लेकर राजनीतिक हलचल तेज कर दी है।
विज्ञापन




सपा कार्यकर्ता अनूप यादव के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में शामिल लोगों ने अनुपमा सरोज को बाहरी बताते हुए कहा कि सिधौली विधानसभा क्षेत्र में किसी बाहरी चेहरे को स्वीकार नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व से स्थानीय नेता को प्रत्याशी बनाने की मांग की। उनका कहना था कि स्थानीय कार्यकर्ता ही क्षेत्र की समस्याओं और राजनीतिक परिस्थितियों से बेहतर परिचित हैं। यदि पार्टी किसी स्थानीय नेता को टिकट देती है तो कार्यकर्ता पूरी ताकत से उसे चुनाव लड़ाएंगे।


गौरतलब है कि अनुपमा सरोज सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग भदौरिया की पत्नी और पूर्व सपा सांसद सुशीला सरोज की बेटी हैं। उन्होंने हाल ही में जीएसटी कमिश्नर (पीसीएस) के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है। उनके संभावित सपा प्रत्याशी के रूप में चर्चा में आने के बाद स्थानीय स्तर पर विरोध सामने आया है।
विज्ञापन



प्रदर्शन में वीरेंद्र रावत, निसार अहमद, मेवालाल और आशाराम रावत समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। फिलहाल पार्टी नेतृत्व की ओर से सिधौली सीट पर प्रत्याशी को लेकर कोई अंतिम घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में टिकट को लेकर स्थानीय दावेदारों और कार्यकर्ताओं की नाराजगी आने वाले दिनों में सपा की सियासत को और गरमा सकती है। सपा जिलाध्यक्ष शमीम कौसर सिद्दीकी ने बताया कि किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें