फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी सुशील चंद्रभान को मिला प्लेटिनम

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसपी को पुलिस महानिदेशक ने प्लेटिनम पदक प्रदान किया है। इससे पहले उन्हें सिल्वर और गोल्डन मेडल भी दिया जा चुका है। मऊ जिले में रहते हुए एसपी घुले सुशील चंद्रभान ने अपराधियों और माफिया के खिलाफ अभियान चलाते हुए उन्हें सलाखों के पीछे भेजने का काम किया था।
विज्ञापन

मऊ में आक्रामक पुलिसिंग कर वहां अमन चैन की स्थापना के चलते उनको प्लेटिनम पदक से नवाजा गया है। यह पदक काफी कम पुलिस अधिकारियों को प्रदान किया जाता है। इस पदक को पाने से पहले सिल्वर और गोल्डन पदक पाना आवश्यक है। एसपी को वर्ष 2019 को सिल्वर मेडल मिला था।
इसके बाद वर्ष 2021 में गोल्ड मेडल से नवाजा गया था। इसके साथ ही पुलिस लाइन में तैनात दो महिला आरक्षियों इंदू चौधरी और साक्षी को 65 किलो फ्री स्टाइल कुश्ती के लिए पुलिस महानिदेशक की ओर से सिल्वर मेडल प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें