फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सपा नेता संजीव गुप्ता भाजपा में शामिल

Wed, 26 Apr 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। निकाय चुनाव के जरिए भाजपा ने लोकसभा चुनाव की बिसात बिछानी शुरू कर दी है। बुधवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में कसमंडा की ब्लाॅक प्रमुख मुन्नी देवी और सीतापुर नगर पालिका से दो बार चुनाव लड़ चुके सपा नेता संजीव गुप्ता टिंचू ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ही ऐसा ही दल है जहां सभी का सम्मान सुरक्षित है।
विज्ञापन


भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने निकाय चुनाव के मद्देनजर बुधवार को जिले में अलग-अलग स्थानों पर तीन बैठकें कीं। सिधौली में आयोजित बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के टिप्स दिए। जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने के लिए कहा। इस दौरान कसमंडा की ब्लाॅक प्रमुख मुन्नीदेवी और समाजसेवी राधा यादव ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

मुन्नीदेवी वर्ष 2021 में हुए पंचायत चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ब्लाॅक प्रमुख चुनी गईं थीं। इसके बाद कमलेश मिश्रा ने मिश्रिख में नगर निकाय चुनाव को लेकर बैठक की। यहां सांसद अशोक रावत, विधायक रामकृष्ण भार्गव, क्षेत्र प्रभारी राजीव रंजन मिश्र, नैमिष रतन तिवारी आदि मौजूद रहे। वहीं सीतापुर में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नेहा अवस्थी के समर्थन में हुई बैठक में सपा नेता संजीव गुप्ता टिंचू ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

इस मौके पर संजीव गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष पद के दो चुनाव पूरी मजबूती से लड़ा। सपा से टिकट की चाहत थी, लेकिन पार्टी ने टिकट नहीं दिया। अब शहर के हित में नेहा अवस्थी के साथ भाजपा को जिताने में लगेंगे। बैठक में सांसद राजेश वर्मा, कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही, क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा, प्रभारी लालजी प्रसाद निर्मल, जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें