फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द दिया जाए मुआवजा

Tue, 25 Aug 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोली तहसील के ग्रामीणों ने फसल का मुआवजा देने की मांग को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना -प्रदर्शन किया। उसके बाद जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा। जिसमें कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


महोली तहसील के ननसोहा के ग्रामीणों का कहना है कि बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। नुकसान की भरपाई करने के लिए लेखपाल द्वारा गांव का सर्वे करके पूरी प्रक्रिया अपनाई जा चुकी है।

शासन से जिले को कई बार मुआवजे का बजट भी मिल चुका है। इसके बावजूद गांव में अभी तक इसका वितरण नहीं हो सका है। जिससे किसान मुआवजा पाने के लिए तहसील के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


इन स्थितियों में अग्रेती फसल तैयार करने में दिक्कतें उत्पन्न हो रही है। वहीं गन्ना का भुगतान लंबित है। उन्होंने मांग की कि सभी किसानों को जल्द मुआवजा मुहैया कराए जाए तथा बकाया गन्ना भुगतान कराया जाए। इस मौके पर आरपी सिंह, सुनीला रावत, गया प्रसाद, बृजबिहारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें