फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जल्द ही वनवे होंगे जिला अस्पताल जाने वाले रास्ते

Wed, 18 Jun 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल के आसपास लगने वाले जाम की समस्या जल्द दूर होगी। इसके लिए यातायात पुलिस ने विशेष प्लान तैयार किया है। योजना के तहत जिला अस्पताल जाने वाले तीन रास्तों को वन वे किया जाएगा। अभी ट्रायल के तौर पर इसकी शुरुआत होगी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के लिए मुख्य रूप से तीन रास्ते हैं। पहला रास्ता लालबाग चौराहे से होकर अग्रसेन पार्क, लकड़ी मंडी होते हुए जिला अस्पताल पहुंचता है। दूसरा मार्ग लालबाग से सीधे कोतवाली चौराहे से व तीसरा मार्ग उजागर लाल स्कूल के ठीक सामने से होकर जिला अस्पताल के लिए जाता है। यातायात निरीक्षक फरीद अहमद के अनुसार वाहनों को अस्पताल तक आने के लिए सिर्फ कोतवाली चौराहे से महिला अस्पताल मार्ग ही खोला जाएगा।

अन्य दो मार्गों से अस्पताल से वापस जाने वाले वाहन गुजरेंगे। इससे एंबुलेंस आदि रास्ते में कम फंसेगी और लोगों को तुरंत लाभ मिलेगा। यह डायवर्जन 24 घंटे के लिए प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें