फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्टअटैक से सिपाही की मौत

Wed, 22 Jul 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी थाने में तैनात एक सिपाही की बुधवार को मौत हो गई। अधिकारी मृत्यु का कारण हार्टअटैक बता रहे हैं। सिपाही मूल रूप से उन्नाव का रहने वाला बताया जा रहा है।
विज्ञापन



उन्नाव जिले के ग्राम शेरपुर निवासी दिलीप कुमार (45) जीआरपी में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात था। उसकी तैनाती सीतापुर जीआरपी थाने में थी।

सुबह दिलीप कुमार जब बैरक में था, तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई। साथी सिपाही उसे लेकर तत्काल जिला अस्पताल भागे, लेकिन दिलीप ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर आसमा मजीद ने बताया कि सिपाही की मौत हार्टअटैक से हुई है। उसने सीने में दर्द की शिकायत की थी, उसके शरीर से पसीना तेजी से निकल रहा था।
विज्ञापन


इसलिए सिपाहियों के साथ उसे तत्काल जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचायी जा सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें