फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दो घंटे अपडेट होता रहा साफ्टवेयर, उपभोक्ता करते रहे इंतजार

Sat, 16 Dec 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। एकमुश्त समाधान योजना में तीसरे चरण के पहले दिन पंजीकरण कराने के लिए उपभोक्ता परेशान रहे। सुबह दो घंटे तक साफ्टवेयर अपडेट होता रहा। इसकी वजह से उपकेंद्रों के बाहर लाइनें लगी रहीं। दोपहर बाद तेजी आई तो करीब एक हजार उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। एकमुश्त समाधान योजना का तीसरा चरण शनिवार से प्रारंभ हो गया। यह 31 दिसंबर तक चलेगा। 12 बजे के बाद साफ्टवेयर चल पाया। उसके बाद ही उपभोक्ता अपना पंजीकरण करवा सके। अधीक्षण अभियंता नंदलाल ने बताया कि तीसरा चरण शुरू हो गया है। शुरुआत में कुछ दिक्कत आई थी। अब इसे दूर कर लिया गया है।
विज्ञापन


यह रही प्रगति
इस योजना के तहत दो चरण समाप्त हो चुके है। विद्युत वितरण मंडल प्रथम में लक्ष्य 81420 के सापेक्ष 13290 ने पंजीकरण करवाया। 8.99 करोड़ का राजस्व वसूला। इसी तरह विद्युत वितरण मंडल द्वितीय के तहत लक्ष्य 155132 के सापेक्ष 22077 ने पंजीकरण करवाया। 16.18 करोड़ का राजस्व आया। विद्युत वितरण मंडल बिसवां में लक्ष्य 127333 के सापेक्ष 20624 ने पंजीकरण करवाकर 11.99 करोड का राजस्व आया। महमूदाबाद में लक्ष्य 98329 के सापेक्ष 11554 ने पंजीकरण करवाकर 6.86 करोड़ का राजस्व जमा किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें