फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से किशोरी समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सकरन थाना क्षेत्र में जहां एक किशोरी की सांप काटने से मौत हो गई। वहीं रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में भी एक महिला की सांप काटने से जान चली गई।
विज्ञापन

सकरन थाना क्षेत्र के रकबा मजरा अद्वारी गांव निवासी शिव कांति (17) पुत्री धनीराम रविवार की रात खाना खाने के बाद घर के आंगन में जमीन पर ही लेट गई थी। रात को उसे सांप ने काट लिया। जानकारी होने पर उसने परिवार वालों को सूचना दी।
परिवार के लोग उसे इलाज के लिए सीएचसी सांडा ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। सुबह बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर राजकुमार का कहना है कि इस बारे में कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा रामपुर मथुरा के छेदुपुरवा मजरे क्योंड़ा निवासी रामवृक्ष की 35 वर्षीय पत्नी माया दुकान की चाभी घर में टंगे एक झोले से निकालने गई थी। पहले से उसी झोले में बैठे सांप ने माया की उंगली में डंस लिया। चारों ओर जलभराव के कारण आने जाने के कोई भी साधन मौजूद नहीं है। ऐसे में तुरंत इलाज संभव नहीं था। कुछ दूर नाव से लाने के बाद मोटर साइकिल से अस्पताल लाते वक्त रास्ते में ही माया ने दम तोड़ दिया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी सुशील वर्मा ने बताया कि इस समय ज्यादातर सर्पदंश की घटनाएं विषैले सांपों से हो रही है। ऐसे में मरीज को बिना विलंब के चिकित्सक के पास पहुंचाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें