अपनी मां संग ननिहाल से दवा लेने इमलिया को गए एक सात साल के बच्चे को उसका पिता रास्ते में उसकी मां से छीन कर भाग निकला। बच्चे की मां चिल्लाती रही, लेकिन उसका पति बेटे को लेकर खेतों से होकर भाग निकला।
फौरन पुलिस को खबर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अब बालक की तलाश में जुटी है। बताते हैं कि बालक की मां व पिता के बीच करीब डेढ़ साल से विवाद था। इमलिया सुल्तानपुर इलाके के शेरपुर गांव निवासी नीलम शहर कोतवाली इलाके के इब्राहिमबाग निवासी राजकुमार को ब्याही थी।
नीलम का एक सात साल का बेटा अमन है। नीलम ने बताया कि पति से विवाद के कारण वो डेढ़ साल से बेटे अमन संग मायके में रह रही थी। गुरुवार की शाम वह बेटे की दवा लेने उसके साथ इमलिया जा रही थी।
इसी बीच करबला मैदान के पास से उसका पति राजकुमार पहुंचा और उसे रोक कर बेटे को गोद से छीन लिया। सूत्र बताते हैं कि पहले बेटे को ट्रक के सामने लेकर भागा, लेकिन बाद में वह बेटे को लेकर गन्ने के खेतों में से भाग निकला। लोगों ने उसे ढूंढने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मिला। एसओ इकबाल हैदर का कहना है मामले की जांच की जा रही है, जरूरी कार्रवाई की जाएगी।