फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: स्मार्ट मीटर तेज चल रहा, इसकी जांच करवा दीजिए

Tue, 11 Nov 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सर.. बिजली बिल बहुत ही ज्यादा आ रहा है। स्मार्ट मीटर जब से घर पर लगा है तब से खपत अधिक दिखा रहा है। प्लीज इसकी जांच करवा दीजिए। यह परेशानी सोमवार को आयोजित संभव दिवस में पहुंचे उपभोक्ता अमित ने मौजूद अफसरों को बताई। इसी तरह अन्य उपभोक्ताओं ने अपनी परेशानी बताकर इनके निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

मौजूद अफसरों ने शिकायतों को ध्यान से सुनने के बाद एक सप्ताह में इनका निस्तारण सुनिश्चित कराने का भरोसा दिलाया। बिजली विभाग में आयोजित संभव दिवस में अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने अपने कार्यालय में शिकायतें सुनीं। अधिकतर उपभोक्ताओं ने कहा कि मीटर रीडर गांवों में प्रत्येक माह नहीं पहुंचते है। मनमाने तरीके से बिल निकाले जा रहे हैं। स्टोर रूम से इलेक्ट्रिक सामान समय से नहीं मिलने से बिजली गुल हो जाने पर आपूर्ति बहाल करने में भी काफी समय लगता है।
एक उपभोक्ता ने बताया कि उसे ट्यूबवेल का कनेक्शन लिए तीन माह हो गए हैं। लेकिन ट्रांसफार्मर अब तक नहीं मिल सका है। इस कारण सिंचाई में काफी दिक्कत आ रही है। अधीक्षण अभियंता ने समय से इनका निस्तारण करवाने का भरोसा दिया। इसी तरह अधिशासी अभियंता प्रथम यादुवेंद्र यादव, अधिशासी अभियंता बिसवां संजीव कुमार मिश्रा सहित अन्य अफसरों ने शिकायतें सुनीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें