फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह शिक्षकों का रोका वेतन, चार को नोटिस

Thu, 10 Dec 2015 10:17 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक ने छह अक्तूबर को रामपुर मथुरा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय सेमरी, चांदपुर फरीदपुर, चांदपुर फरीदपुर प्रथम, तिलपुरा, बहलोलनगर,उच्च प्राथमिक विद्यालय बहलोलनगर, जमोलिया, दसरा, लालपुर, सलाउद्दीनपुर व उच्च प्राथमिक विद्यालय गड़रियनपुरवा व कन्या प्राथमिक विद्यालय महमूदाबाद व प्राथमिक विद्यालय महमूदाबाद का औचक मुआयना किया था।
विज्ञापन


इस दौरान स्कूलों में तमाम अव्यवस्थाएं मिलीं। शिक्षक बिना सूचना के गैर हाजिर मिले। स्कूलों में छात्र संख्या बहुत कम थी। बीएसए को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिस पर गुरुवार को बीएसए ने गैरहाजिर मिले छह शिक्षकों का वेतन रोक दिया। छात्र संख्या कम होने व प्रपत्र अपूर्ण मिलने पर चार शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है।
विज्ञापन


दो शिक्षकों से आकस्मिक अवकाश का कारण पूछा है। एक शिक्षिका को मेडिकल लीव देने के लिए बीईओ को निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें