फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछरेहटा में चिकनपॉक्स से छह बीमार

Sat, 07 May 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
fdgfd - फोटो : getty images
विज्ञापन
मछरेहटा क्षेत्र के बारेपारा गांव में पुरुष व बच्चों समेत छह लोग चिकनपॉक्स की चपेट में आ गए। हालांकि इन लोगों का उपचार चल रहा है, लेकिन गांव में डॉक्टरों की टीम नहीं पहुंच सकी है, जिससे इस बीमारी के फैलने का खतरा बना हुआ है। 
विज्ञापन


बारेपारा गांव निवासी सूरज शुक्ला (17), दुर्गेश (25), दो वर्षीय सूर्यांश, अनुराग (18), रजत (19) व प्रमोद (18) चिकनपॉक्स की चपेट में आ गए। इन लोगों के शरीर पर छोटे-छोटे दाने पड़ गए हैं। साथ ही बुखार भी आ रहा है जिससे ये लोग काफी परेशान हैं।

बताते हैं कि इन लोगों का उपचार चल रहा है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची है। इस रोग की रोकथाम के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे गांव में यह बीमारी अन्य लोगों में भी फैल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें