फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह क्विंटल विस्फोटक बरामद, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। पुलिस ने छह क्विंटल विस्फोटक के साथ तीन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दीपावली के लिए पटाखे बनाने को बारूद जमा की थी।
विज्ञापन

महमूदाबाद इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी ने बताया कि सूचना पर क्षेत्र के कुछ स्थानों पर दबिश दी गई। दबिश में लगभग छह क्विंटल पटाखा बनाने के लिए एकत्र की गई बारूद व सामान बरामद किया गया है।
कुछ निर्मित व अर्धनिर्मित पटाखे भी बरामद हुए हैं। पटाखा बनाने का यह सामान अवैध रूप से एकत्र किया गया था। पकड़े गए व्यक्तियों में जाफरपुर तिर्वा निवासी महमूद आलम, महमूदाबाद कस्बा निवासी सुबोध व अनवर अली शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम सहित संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
आरोपियों ने बताया कि वह जिले में पटाखा बनाने वालों को बारूद आदि की सामग्री काफी दिनों से आपूर्ति करते हैं। पुलिस का कहना है कि इन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

सदरपुर क्षेत्र में भी बेचा था विस्फोटक
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुबोध अवैध रूप से पटाखा बनाने की सामग्री का व्यवसाय करता है। उसी ने सदरपुर इलाके के बकहुंआ बाजार में सप्लाई की थी।
जहां पटाखा बनाने समय हुए विस्फोट से एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य जख्मी हो गए थे। पुलिस के मुताबिक सुबोध के पास पटाखा बनाने, व्यवसाय करने आदि का लाइसेंस नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें