फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया में छह अफसर तैनात

Sat, 21 Jan 2017 11:32 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
यह मजिस्ट्रेट पुलिस अधिकारी के साथ तैनात रहकर नामांकन संपन्न कराएंगे। यही नहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शहर में जगह-जगह पर बैरीकेडिंग की जाएगी। वहां पर अफसर मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि शहर के लालबाग चौराहे पर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार यादव, सीओ राजकुमार शुक्ला को तैनात किया गया है।

जबकि आंख अस्पताल के बैरियर पर मजिस्ट्रेट मकरंद प्रसाद व सीओ उमाशंकर सिंह, तहसील के मुख्य प्रवेश द्वार पर मजिस्ट्रेट अनुपम निगम, सीओ अजीत कुमार एवं नामांकन परिसर द्वार पर मजिस्ट्रेट दयाराम यादव, सीओ रवि कुमार सिंह तैनात रहेंगे। इनके अलावा सीतापुर शहर में मजिस्ट्रेट आरके पांडेय, सीओ रामसनेही यादव व तहसील के बैक साइट बाउंड्री पर डीसीओ डॉ. दुष्यंत कुमार, एसआई उदय सिंह चौहान तैनात किए जाएंगे। 

डीएम-एसपी रविवार को नामांकन प्रक्रिया में तैयारियों की समीक्षा करेंगे। दोनों अफसर सदर तहसील परिसर का सुबह दस बजे निरीक्षण कर संबधित को तैयारियों को लेकर अफसरों को निर्देश देंगे।
विज्ञापन


शनिवार को डीएम अमृत त्रिपाठी व एसपी सौमित्र यादव ने एटीसी का दौरा किया। इस दौरान अफसरों ने प्रेक्षकों के ठहरने के स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने प्रेक्षकों की गई निर्वाचन संबंधी तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान डीएम ने कहा प्रेक्षकों के लिए लगाए लायजन अफसरों की भी जानकारी ली तथा वाहन व खानपान व्यवस्था के संबंध में निर्देश भी दिए। इस दौरान सीडीओ, एडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट के साथ ही अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें