फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे बिजली गुल, पानी को तरसे लोग

विज्ञापन
मछरेहटा क्षेत्र के आदिलपुर से चितरेहटा जाने वाले नहर पटरी पर आंधी पानी में गिरा पेड़। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। तेज हवा व बारिश से जिले की विद्युत आपूर्ति बेपटरी हो गई। जिले के मुख्य हुसैनगंज उपकेंद्र में तकनीकी खराबी आ गई। इससे जिले की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। सुबह छह बजे गुल हुई बिजली दोपहर 12 बजे के बाद बहाल हो सकी। इन छह घंटों में सबसे बड़ी दिक्कत पानी की हुई। घरों में लगे इंवर्टर डिस्चार्ज हो गए। इससे करीब 50 लाख की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

बारिश के कारण जिले में 20 से अधिक विद्युत पोल व कई जगहों पर तार पेड़ गिर गए। इससे पावर कॉर्पोरेशन को आपूर्ति बहाल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। देर शाम तक कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। गुरुवार तड़के सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। तेज हवाएं भी चल रही थी। बारिश इतनी तेज हो रही थी कि कई जगहों पर जमीन धस गई। इसकी वजह से विद्युत पोल गिर गए।
लहरपुर में तहसील के सामने एक तार टूटकर गिर गया। इससे पूरे तहसील की आपूर्ति गुल हो गई। मछरेहटा में आदिलपुर से चितरेहटा मार्ग पर एक पेड़ विद्युत तारों पर गिर गया। इससे मछरेहटा की बत्ती गुल हो गई। हुसैनगंज उपकेंद्र में तकनीकी खराबी आ गई। इसकी वजह से पूरे जिले की विद्युत आपूर्ति गुल हो गई। बारिश होने की वजह से मरम्मत का काम भी देरी से शुरू हुआ। दोपहर 12 बजे के बाद आपूर्ति सामान्य हो सकी। इन छह घंटों में लोगों को बिना बिजली के काफी दिक्कतें उठानी पड़ी।
विज्ञापन

शहर में भी बिजली ने खूब छकाया
शहर की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई। भवानीपुर फीडर को जाने वाली 33 केवी की विद्युत लाइन में फॉल्ट आ गई। इसकी वजह से आपूर्ति बंद रही। पुराने सीतापुर के फीडर में भी तकनीकी खराबी आई। पुराने सीतापुर में दोपहर बाद भी दिक्कतें बनी रही। यहां पर दो बजे के बाद आपूर्ति सामान्य हुई। एसडीओ रवि गौतम ने बताया कि हुसैनगंज में दिक्कत के चलते जिले की आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हुई है।
कांशीराम कॉलोनी के निकट भूमिगत विद्युत लाइन में फॉल्ट के चलते कालोनी सहित आसपास के एरिया की आपूर्ति बंद रही। यहां पर देर शाम तक मरम्मत का काम चलता रहा।
बोले एसडीओ-बार-बार मुझे क्यों कर रहे हो कॉल
शहर के विजय लक्ष्मीनगर में गुरुवार को तीन बजे बिजली आई। करीब डेढ़ घंटे तक सप्लाई सुचारु रूप से चलती रही, लेकिन इसके बाद फिर से गायब हो गई। फिर एसडीओ से वजह जानी गई तो बोले कि बार-बार हमें ही कॉल क्यों करते हो, जेई से बात कर लो। मीटिंग में व्यस्त हूं। जेई ने बात करने पर बताया कि तार टूट गया है। सही कराया जा रहा है। शाम तक विजय लक्ष्मीनगर में सप्लाई नहीं आ सकी थी।
तेज हवा व बरसात से जिले में विद्युत आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हुई है। आपूर्ति सामान्य कर दी गई है। कई जगहों पर दिक्कतें आई है, वहां पर मरम्मत का काम चल रहा है।
विज्ञापन

- नंदलाल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें