सीतापुर। जिला पंचायत प्रशासन ने छह फर्मों को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। अब ये फर्में जिला पंचायत की निविदाओं में हिस्सा नहीं ले सकेंगी। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी के मुताबिक मेसर्स वैष्णवी ट्रेडिंग कंस्ट्रक्शन, मेसर्स रघुनाथ कंस्ट्रक्शन, मेसर्स राहुल जायसवाल, भारत कंस्ट्रक्शन, शकुन कंस्ट्रक्शन व मेसर्स भारत सिंह ने जानबूझकर अपनी कार्यक्षमता से अधिक कार्यों की निविदाओं में प्रतिभाग करते हुए कार्यों के अनुबंध करा लिए। इसके बाद मानकों की अनदेखी करते हुए कार्य कराए गए। इन्हें कई बार नोटिस भी जारी किया गया। इसके बाद भी कार्यशैली में सुधार नहीं किया गया। इस पर जिलाधिकारी के निर्देश पर इन सभी फर्मों को निविदाओं में हिस्सा लेने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। (संवाद)