फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू ने पांव पसारे, अब तक मिल चुके छह मरीज

Sun, 28 Aug 2016 12:23 AM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
- फोटो : Desk
विज्ञापन
जिले में डेंगू ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। कमलापुर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत चार में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें से एक की हालत बेहद गंभीर है। सभी पीड़ितों का लखनऊ के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं इससे पहले भी तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन


ऐसे में अब तक मिले आंकड़ों में जिले में डेंगू मरीजों की संख्या सात पहुंच गई है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। कमलापुर में राधा-कृष्ण मंदिर के सामने बंगाली क्लीनिक के संचालक सुशांत विश्वास (42), उनकी मां चाइना (70) और चचेरे भाई पीकू (18) को पिछले कई दिनों से बुखार की शिकायत थी।

फायदा न होने पर लखनऊ में जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई। जिसके बाद सभी को लखनऊ में गोमती नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवारीजनों के मुताबिक सुशांत की प्लेटलेट्स 30 हजार से भी कम हो गई हैं। सात यूनिट ब्लड चढ़ाने के बाद भी हालत में सुधार नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा कस्बे के सूफियान (25) पुत्र मुन्ना को लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में हुई जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। सूफियान की प्लेटलेट्स 50 हजार के नीचे हैं। उधर, बीमारी फैलने के बाद भी जिला अस्पताल में इंतजाम नाकाफी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें